Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

इंग्लिश चट्टी पर ई-रिक्शा में पिकअप की टक्कर के बाद विवाद, धारदार हथियार से हमला, तीन घायल

📰 Kmb News 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
इंग्लिश चट्टी पर ई-रिक्शा में पिकअप की टक्कर के बाद विवाद, धारदार हथियार से हमला, तीन घायल केएमबी मुकुल बरनवाल सिवान। मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश चट्टी पर सोमवार की शाम सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में पिकअप वाहन द्वारा टक्कर मारने के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि झड़प के दौरान तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि इंग्लिश चट्टी के समीप सड़क किनारे एक ई-रिक्शा खड़ा था। इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक ने पिकअप मालिक से वाहन में हुए नुकसान का हर्जाना देने की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि इसी दौरान पिकअप मालिक ने धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मैरवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में थाने में किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Kmb News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan