Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

हाथरस में 'मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0' अभियान:दो वैवाहिक विवादों का कराया निस्तारण, आपसी समझ से कराया समझौता

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 5 views
हाथरस में 'मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0' अभियान:दो वैवाहिक विवादों का कराया निस्तारण, आपसी समझ से कराया समझौता
हाथरस में उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 'मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0' विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस विनय कुमार-तृतीय और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनु चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में हाथरस न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र में मुकदमों के निस्तारण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी और मध्यस्थ अधिवक्ता हृदेश के प्रयासों से आज बुधवार को दो वैवाहिक मामलों, निशा बनाम शाहरूख और सिमरन बनाम शिवम तौमर, में सुलह-समझौता कराया गया। पक्षकारों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उन्हें आपसी संवाद के लिए प्रेरित किया गया, जिससे सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो सका। सचिव अनु चौधरी ने बताया कि मध्यस्थता विवादों के निस्तारण का सबसे प्रभावी और सहज माध्यम है। यह प्रक्रिया न केवल समय और धन की बचत करती है, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने आगे कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से हो, जिससे आम जनता को शीघ्र न्याय मिल सके। मध्यस्थता से हुए समझौते के खिलाफ कोई अपील नहीं होती, जिससे मुकदमों का स्थायी समाधान हो जाता है और पक्षकारों के धन, समय और मानसिक तनाव की बचत होती है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan