top
हाथरस में खाद्य विभाग ने छापेमारी कर 5 नमूने लिए:25 लीटर दूध और 15 किलो पेड़ा नष्ट कराया, नमूनों को प्रयोगशाला भेजा
हाथरस में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। सादाबाद के जलेसर रोड स्थित विनोबा नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। बुधवार शाम करीब 4 बजे तक चली कार्रवाई में अलग-अलग प्रतिष्ठानों से पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में टीम ने रामप्रकाश के प्रतिष्ठान से खोया, श्रीराम मिष्ठान भंडार से मीठा खोया तथा ताराचंद मिष्ठान भंडार से बर्फी, घेवर और घी के नमूने लिए। अस्वच्छ हालत में मिला दूध और पेड़ा जांच के दौरान टीम को अस्वच्छ स्थिति में भंडारित 25 लीटर दूध और 15 किलोग्राम पेड़ा मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों को मौके पर ही नष्ट करा दिया। वहीं, संग्रहित किए गए सभी पांच नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, करतार सिंह, पारुल सिंह, भरत सिंह, विकास कुमार, प्रियेश सिंह और सुरेंद्र कुमार गोंड समेत पुलिस बल मौजूद रहा। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार रक्षाबंधन के मद्देनजर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar