politics
हांसी में सीएम के कार्यक्रम के विरोध पर 10 गिरफ्तार, कुमारी शैलजा ने उठाए सवाल
15 अगस्त को हरियाणा के हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक टकराव हुआ. मुख्यमंत्री के ध्वजारोहण कार्यक्रम का विरोध कर रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्रदर्शनकारियों ने जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी. सांसद कुमारी सैलजा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.
Read full article on Aaj Tak