crime
हरदोई में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला शव, बच्चा पास में रो रहा था
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्योरा गांव में बुधवार सुबह एक 32 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। परिजन उसे तुरंत बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कोमल (32) पत्नी राहुल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कानपुर के महुआपुर गांव की निवासी थी। राहुल और कोमल का विवाह लगभग 10 वर्ष पहले हुआ था। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें छह वर्षीय बेटी प्रिया और तीन वर्षीय बेटा समर शामिल हैं। परिजनों की मदद से महिला को नीचे उतारा पति राहुल ने बताया कि घटना के समय वह किसी काम से बिलग्राम गए हुए थे। घर पर उनके पिता और दोनों बच्चे मौजूद थे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर दादा कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने कोमल को फंदे पर लटका देखा। पड़ोसियों और अन्य परिजनों की मदद से महिला को नीचे उतारा गया और CHC ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar