top
हरदोई में विकास योजनाओं की समीक्षा:आवास योजनाओं का लक्ष्य समय से पूरा करें, लापरवाही पर तीन बीडीओ को नोटिस
हरदोई में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और एनआरएलएम सहित कई योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएम आवास योजना-ग्रामीण के 14,871 और मुख्यमंत्री आवास योजना के 2,338 आवासों के लक्ष्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। खराब प्रगति के कारण हरपालपुर, सण्डीला और भरखनी के खण्ड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
Read full article on Bhaskar