crime
हापुड़ में बदनौली में मनोज पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी विशाल को पानी की टंकी से दबोचा
हापुड़। ग्राम बदनौली में मनोज पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में थाना हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गांव बदनौली स्थित पानी की टंकी के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on रॉयल बुलेटिन