crime
हलीम इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल समेत 2 लोगों पर FIR:रेप केस में फंसाने की दी धमकी, कानपुर में 10 लाख रंगदारी मांगने का आरोप
कानपुर के चमनगंज में मस्जिद के पेश इमाम ने हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्य समेत दो लोगों पर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने और धमकाने का आरोप लगाया है। पेश इमाम कारी मोहम्मद अमीन की तहरीर पर चमनगंज पुलिस ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रंगदारी और धमकाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कारी मोहम्मद अमीन के मुताबिक, वह करीब 25 साल से मस्जिद में पेश इमाम हैं। मस्जिद से सटे मुस्लिम एसोसिएशन के हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल में सबा खान खुद को प्रधानाचार्य बताती हैं। अमीन का आरोप है कि कुछ समय पहले सबा खान ने उनके साथ और अन्य नमाजियों से अभद्रता की थी। 5 सितंबर को साथियों के साथ मस्जिद पहुंचने का आरोप पेश इमाम ने तहरीर में बताया कि 5 सितंबर को सबा खान कुछ साथियों के साथ मस्जिद में आईं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज और अभद्रता की। अमीन के मुताबिक, उन्होंने पुलिस से शिकायत करने पर भी कुछ नहीं बिगाड़ पाने की बात कही। एक सप्ताह में 10 लाख रुपए देने की धमकी का आरोप कारी मोहम्मद अमीन का आरोप है कि सबा खान ने उनसे कहा कि अगर वह अपनी सलामती चाहते हैं तो 10 लाख रुपए दे दें। रुपए नहीं देने पर रेप के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप है। अमीन के मुताबिक, उन्हें एक सप्ताह के भीतर रुपए देने को कहा गया और ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। पुलिस कर रही मामले की जांच चमनगंज थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रंगदारी, धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar