Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

हाईकोर्ट बार चुनाव में 106 नामांकन दाखिल:अधिवक्ताओं की सुविधाएं, बार-बेंच समन्वय प्रमुख मुद्दा; पार्किंग पर भी फोकस

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 3 views
हाईकोर्ट बार चुनाव में 106 नामांकन दाखिल:अधिवक्ताओं की सुविधाएं, बार-बेंच समन्वय प्रमुख मुद्दा; पार्किंग पर भी फोकस
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत, नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव समिति के अनुसार, 29 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक कुल 106 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन करने वालों में अध्यक्ष पद के लिए एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नौ, उपाध्यक्ष (महिला) के लिए चार और उपाध्यक्ष (पुरुष) के लिए 18 प्रत्याशी शामिल हैं। महासचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। इसके अतिरिक्त, संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए तीन, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) के लिए छह, संयुक्त सचिव (प्रेस) के लिए पांच, संयुक्त सचिव (महिला) के लिए चार और कोषाध्यक्ष (पुरुष) के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के लिए नौ और कार्यकारिणी सदस्य (पुरुष) के लिए सर्वाधिक 41 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। चुनाव समिति के अनुसार, 1 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित काउंटरों पर नामांकन प्रपत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। चुनाव मैदान में उतरे अधिवक्ताओं ने इस बार अधिवक्ताओं की मूलभूत सुविधाओं, चैंबर, पार्किंग और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय को प्रमुख चुनावी मुद्दा बताया है। प्रशासन पद के प्रत्याशी और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रेस पदाधिकारी संतोष सिंह 'बबलू' ने कहा कि चैंबर से जुड़ी बड़ी समस्या का काफी हद तक समाधान हो चुका है। हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं को चैंबर, टेबल और कुर्सी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना बाकी है। उन्होंने करीब छह से आठ हजार अधिवक्ताओं तक इन सुविधाओं को पहुंचाने के लिए संघर्ष करने की बात कही। संतोष सिंह ने बार और बेंच के बीच समन्वय को भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। उनका कहना है कि बार-बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य तभी संभव है, जब बार के पदाधिकारी अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता दें। उन्होंने जोर दिया कि बार की गरिमा और अधिवक्ताओं के अधिकारों से समझौता किए बिना बेंच के साथ स्वस्थ और सम्मानजनक समन्वय बनाया जाना चाहिए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan