Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गोरखपुर के सूरजकुंड तालाब में युवक के डूबने का VIDEO:SDRF ने 3 घंटे चलाया रेस्क्यू अभियान, मां बोली- मेरा भरत नहीं रहा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
गोरखपुर के सूरजकुंड तालाब में युवक के डूबने का VIDEO:SDRF ने 3 घंटे चलाया रेस्क्यू अभियान, मां बोली- मेरा भरत नहीं रहा
गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड तालाब में शनिवार को एक युवक डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ तालाब के पास जुट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक तालाब में नहाने के लिए आया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF युवक के तालाब में डूबने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिलने के बाद तिवारीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने तालाब में युवक की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शाम करीब 4:30 बजे SDRF की टीम ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाल लिया। रमदत्तपुर के भरत उर्फ रुदल की हुई पहचान पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान तिवारीपुर थाना क्षेत्र के रमदत्तपुर निवासी करीब 35 वर्षीय भरत उर्फ रुदल के रूप में हुई है। शव मिलने की जानकारी जैसे ही परिवार को हुई, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां ने कहा कि मेरा बेटा, मेरा भरत अब नहीं रहा। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए BRD मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस की ओर से पंचायतनामा समेत अन्य जरूरी विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan