Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

Gen-Z से जुड़ने बीजेपी ने बनाई टीम: नितिन नबीन, स्मृति, विनोद तावड़े और ओपी चौधरी शामिल, युवाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और सुझाव लिए जाएंगे

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 3 views
Gen-Z से जुड़ने बीजेपी ने बनाई टीम: नितिन नबीन, स्मृति, विनोद तावड़े और ओपी चौधरी शामिल, युवाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और सुझाव लिए जाएंगे
BJP New Team For Gen-Z : दिल्ली में CJP के नीट पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट के बाद से सरकार और बीजेपी उसका तोड़ निकालने का प्रयास कर रही है। इसी को लेकर बीजेपी ने Gen-Z मतलब युवा वोटर्स से जुड़ने के लिए खास टीम बनाई है। इसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के साथ गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी शामिल हैं। उधर, दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में शनिवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। वंदे मातरम: कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास बैठक में सबसे पहले पूरा वंदे मातरम नहीं गाने को लेकर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। बीजेपी ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो पैरा गाने के फैसले की कड़ी निंदा की। नितिन नबीन की नई टीम शनिवार शाम को PM मोदी से बीजेपी मुख्यालय में मुलाकात करेगी। इस टीम का ऐलान 17 अगस्त को हुई थी। बीजेपी वंदे मातरम के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई नई टीम की बैठक में आगामी चुनावों, संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। नबीन ने कहा कि बीजेपी वंदे मातरम का इतिहास और महत्व देशभर में पहुंचाने के लिए बड़ा अभियान चलाएगी। खासतौर पर युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी पूरे वंदे मातरम और उससे जुड़े इतिहास को समझ सके। CWC अपने 90 साल पुराने फैसले पर कायम इससे पहले 19 अगस्त को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने 1937 यानी 90 साल पुराने अपने फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया था। इसके तहत कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के पहले दो पैरा ही गाए जाएंगे। बीजेपी ने कांग्रेस के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ेगी BJP BJP की नई टीम ‘युवा संवाद’ अभियान के जरिए 14 से 25 साल के युवाओं से जुड़ेगी। इसमें चर्चा के जरिए जेन-जी की सोच, समस्याओं और उम्मीदों को समझने की कोशिश की जाएगी। युवाओं को BJP नेताओं से सीधे सवाल करने और अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। कार्यक्रमों का शेड्यूल जल्द जारी होगा। खबर अपडेट हो रही है...
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan