Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गौतमबुद्धनगर: उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में ₹35 प्रति कुंतल की बढ़ोतरी, राशन डीलरों ने मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री का जताया आभार!

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 4 views
गौतमबुद्धनगर: उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में ₹35 प्रति कुंतल की बढ़ोतरी, राशन डीलरों ने मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री का जताया आभार!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! लाभांश बढ़कर हुआ ₹125 प्रति कुंतल, उचित दर विक्रेता संघ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा आभार ज्ञापन दो टूक//गौतमबुद्धनगर, 02 सितंबर 2026। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद सहित पूरे उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उनके लाभांश में ₹35 प्रति कुंतल की वृद्धि की घोषणा की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को ₹125 प्रति कुंतल का लाभांश मिलेगा। सरकार के इस फैसले से उचित दर विक्रेताओं में खुशी का माहौल है। लाभांश में वृद्धि के निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए बुधवार को जनपद गौतमबुद्धनगर के उचित दर विक्रेता संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उचित दर विक्रेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को अपना आभार ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ की ओर से प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में किए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। उचित दर विक्रेताओं ने कहा कि लाभांश में की गई वृद्धि से राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े विक्रेताओं को आर्थिक राहत मिलेगी। सरकार के इस निर्णय को उन्होंने उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसका स्वागत किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला पूर्ति अधिकारी, गौतमबुद्धनगर ने भी उचित दर विक्रेताओं को लाभांश में वृद्धि की बधाई दी। अधिकारियों ने उचित दर विक्रेता संघ को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा सौंपे गए आभार ज्ञापन को नियमानुसार शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय के बाद उचित दर विक्रेताओं में उत्साह देखने को मिला। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लाभांश में वृद्धि से उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में सहयोग मिलेगा और राशन वितरण व्यवस्था को और बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan