Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गौतमबुद्धनगर: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन सख्त, CDO ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश!!

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 8 views
गौतमबुद्धनगर: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन सख्त, CDO ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! व्यापार बंधु समिति की बैठक में यातायात, पार्किंग, अतिक्रमण, जलभराव, साफ-सफाई और सड़कों की बदहाली समेत कई मुद्दे उठे दो टूक//गौतमबुद्धनगर, 02 सितंबर 2026। जनपद में व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके स्थायी समाधान की मांग की। बैठक के दौरान व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग की समस्या, अतिक्रमण, साफ-सफाई, जलभराव, सड़कों पर गड्ढे तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। व्यापारिक प्रतिनिधियों ने कहा कि इन समस्याओं का सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ आमजन की सुविधा पर भी पड़ता है। उन्होंने संबंधित विभागों और प्राधिकरणों से आवश्यक सुधार कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों एवं प्राधिकरणों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में उठाए गए प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यापारियों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण में विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाए और केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए समस्याओं का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और जनपद में व्यापार के लिए सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़क, जलभराव, साफ-सफाई, अतिक्रमण अथवा यातायात से संबंधित समस्याएं सामने आई हैं, वहां मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही, किए गए कार्यों की गुणवत्ता और स्थायित्व का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि समस्याएं बार-बार सामने न आएं। बैठक में व्यापारिक प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याओं को रखने के लिए व्यापार बंधु समिति को महत्वपूर्ण मंच बताया। अधिकारियों ने भी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में डिप्टी कमिश्नर प्रशासन राज्य कर विभाग अजीत कुमार सिंह, एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार , संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan