Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

गौतमबुद्धनगर: सुमित तंवर को भाकियू अम्बावता में बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिमी यूपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत!!

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
गौतमबुद्धनगर: सुमित तंवर को भाकियू अम्बावता में बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिमी यूपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! दो टूक//नोएडा, 23 सितंबर। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को किसान आंदोलन से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ग्राम बख्तावरपुर, नोएडा निवासी सुमित तंवर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त/मनोनीत किया है। यह मनोनयन भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता की स्वीकृति से किया गया। सुमित तंवर को मिली नई जिम्मेदारी से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि सुमित तंवर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बख्तावरपुर गांव से जुड़े सुमित तंवर का यह मनोनयन क्षेत्र के युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। नियुक्ति के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रविंद्र गुर्जर , गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष चौधरी महेश सिंह तंवर , मंडल अध्यक्ष संदीप गुर्जर , राष्ट्रीय महासचिव ओम सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सुमित तंवर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर चौधरी रविंद्र गुर्जर ने कहा कि युवाओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुमित तंवर अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव ओम सिंह ने संगठन को गांव-गांव और युवाओं के बीच मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सुमित तंवर को शुभकामनाएं दीं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सुमित तंवर की नियुक्ति से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवा संगठन को और सक्रिय किए जाने की उम्मीद जताई गई। नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित तंवर ने भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan