Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-63 में स्नैचिंग गैंग का खुलासा, चार गिरफ्तार; 24 मोबाइल, लैपटॉप, नकदी और हथियार बरामद!!

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-63 में स्नैचिंग गैंग का खुलासा, चार गिरफ्तार; 24 मोबाइल, लैपटॉप, नकदी और हथियार बरामद!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने राह चलते लोगों से मोबाइल फोन और अन्य सामान लूटने व स्नैचिंग करने वाले कथित गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट और स्नैचिंग के 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 8 हजार रुपये नकद, एक अवैध चाकू, एक खिलौना पिस्टल (माउजर लोहा) और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को एक पीड़ित ने थाना सेक्टर-63 में शिकायत दी थी कि अज्ञात आरोपियों ने उसका बैग छीन लिया था। बैग में लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल फोन और पर्स था, जिसमें पैन कार्ड व आधार कार्ड रखे हुए थे। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उसके खाते से 11,600 रुपये निकाल लिए गए। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-63 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफएनजी गोल चक्कर से बहलोलपुर अंडरपास की ओर जाने वाली सर्विस रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गर्वित गोयल (20), अमन (21), रोहित कुमार (24) और हर्ष कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटने तथा स्नैचिंग करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के मुताबिक, वारदात के बाद लूटे गए सामान को वे राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे। 24 मोबाइल फोन समेत भारी बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 24 मोबाइल फोन , एक लैपटॉप और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा अमन के कब्जे से एक अवैध चाकू, एक खिलौना पिस्टल (माउजर लोहा) तथा वारदात में इस्तेमाल दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, एक मोबाइल फोन, लैपटॉप और नकदी थाना सेक्टर-63 में दर्ज मुकदमे से संबंधित हैं, जबकि 23 अन्य मोबाइल फोन भी लूट/स्नैचिंग से जुड़े बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गर्वित गोयल बुलंदशहर के दौलतपुर का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के न्यू कोंडली क्षेत्र में रह रहा था। अमन दिल्ली के पांडव नगर, रोहित कुमार गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी तथा हर्ष कुमार भी खोड़ा कॉलोनी क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मोबाइल फोन के संबंध में पुलिस अन्य घटनाओं से भी कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan