crime
गौतमबुद्धनगर: 10 हजार के इनामी बदमाश को फेस-2 पुलिस ने दबोचा, मैकबुक-आईपैड और अवैध तमंचा बरामद!!
गौतमबुद्धनगर: 10 हजार के इनामी बदमाश को फेस-2 पुलिस ने दबोचा, मैकबुक-आईपैड और अवैध तमंचा बरामद!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! दो टूक//नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी और वांछित अभियुक्त राजू सक्सेना उर्फ टीटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का APPLE MACBOOK, APPLE IPAD, 1,210 रुपये नकद, .32 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बदायूं और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को थाना फेस-2 पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने शमशान घाट के पास मेट्रो लाइन के नीचे घेराबंदी कर 10 हजार रुपये के इनामी व वांछित अभियुक्त राजू सक्सेना उर्फ टीटू पुत्र हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी किया था मैकबुक और आईपैड पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जून 2026 में एल्डिको सेक्टर-93, ग्राम गेझा के पास खड़ी एक चार पहिया गाड़ी का शीशा तोड़कर उसने बैग चोरी किया था। बैग में APPLE MACBOOK और APPLE IPAD रखे थे। पुलिस ने दोनों उपकरणों को बरामद कर लिया है। इस मामले में थाना फेस-2 में संबंधित मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अगस्त 2025 में अपने साथियों के साथ सेक्टर-85 नोएडा में कंपनी के बाहर खड़ी Apache मोटरसाइकिल संख्या DL3SDZ1180 चोरी करने की बात भी बताई। इसके अलावा अगस्त 2026 की शुरुआत में फेस-2 स्थित सी-ब्लॉक हॉजरी कॉम्प्लेक्स से VIVO कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर 5 हजार रुपये में बेचने की बात पुलिस पूछताछ में सामने आई है। हथियार के साथ गिरफ्तार, कई मुकदमे दर्ज पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार राजू सक्सेना उर्फ टीटू के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, लूट/छिनैती और अन्य धाराओं में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद, थाना उसैहत बदायूं, थाना बिसरख, थाना फेस-2, थाना सेक्टर-63 नोएडा और थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर में मामले दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त राजू सक्सेना उर्फ टीटू, उम्र करीब 23 वर्ष , मूल रूप से ग्राम नगासी, थाना उसैहत, जिला बदायूं का रहने वाला है और वर्तमान में मकनपुर, थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद में रह रहा था। थाना फेस-2 पुलिस ने बरामद सामान को संबंधित मुकदमों से जोड़ते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।।
Read full article on Do Took Media