Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गोरखपुर में GRP-RPF तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरी:प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन से यात्रियों ने बनाया रील्स, देखें VIDEO

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
गोरखपुर में GRP-RPF तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरी:प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन से यात्रियों ने बनाया रील्स, देखें VIDEO
गोरखपुर में बुधवार किओ शाम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर जवान देशभक्ति गीतों के बीच स्टेशन परिसर में करीब 2 किलोमीटर पैदल चले। यात्रा में 100 से अधिक संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। वीआईपी गेट से शुरू हुई यात्रा तिरंगा यात्रा की शुरुआत रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट से हुई। यहां से जीआरपी और आरपीएफ के जवान तिरंगा लेकर पैदल आगे बढ़े। यात्रा कैब-वे गेट होते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंची और दोबारा तिरंगे के नीचे आकर समाप्त हुई। जवानों ने करीब दो किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय की। यात्रा के दौरान जवानों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और देशभक्ति गीत बज रहे थे। इससे पूरे स्टेशन परिसर का माहौल देशभक्ति से भर गया। प्लेटफार्म पर यात्रियों ने खड़े होकर किया सम्मान जब तिरंगा यात्रा प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर पहुंची, उस समय बड़ी संख्या में यात्री वहां मौजूद थे। जवानों को तिरंगा लेकर आगे बढ़ते देखकर यात्री अपनी जगह पर खड़े हो गए और राष्ट्रध्वज का सम्मान किया। कई यात्रियों ने इस खास पल को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। यात्रियों के चेहरों पर भी देशभक्ति का उत्साह नजर आया। कुछ लोग जवानों की यात्रा की तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखाई दिए। चलती ट्रेन से भी यात्रियों ने बनाया वीडियो तिरंगा यात्रा के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो से एक ट्रेन भी रवाना हो रही थी। ट्रेन में बैठे यात्रियों का ध्यान भी तिरंगा यात्रा की ओर गया। कई यात्रियों ने ट्रेन की खिड़कियों और दरवाजों से इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। ट्रेन के अंदर से भी यात्रियों ने जवानों का उत्साह देखा और तिरंगे के इस पल को यादगार बनाया। देशभक्ति का संदेश पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सरकार के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ लोगों तक देशभक्ति और स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यात्रियों की प्रतिक्रिया से जवानों में बढ़ा उत्साह पुलिस अधीक्षक रेलवे ने कहा कि बुधवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा सफल रही। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। लेकिन इसके बावजूद लोगों ने अपनी जगह पर खड़े होकर तिरंगे का सम्मान किया। यात्रियों की इस प्रतिक्रिया से पुलिसकर्मियों का उत्साह भी बढ़ा। तिरंगा यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति का ऐसा माहौल बना कि यात्री भी इसमें भावनात्मक रूप से जुड़ते नजर आए। जवानों के हाथों में लहराता तिरंगा और यात्रियों का सम्मान पूरे कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan