crime
गुरुग्राम में चाकू मारकर युवक की हत्या:दोस्तों के कमरे पर पार्टी करने गया, मामूली बात को लेकर विवाद, यूपी का रहने वाला
गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जो हरिहरपुर, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, सुजीत बुधवार रात अपने दोस्तों के कमरे पर पार्टी करने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसे चाकू मार दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गुरुवार को कमरे से युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में गले पर चाकू से वार कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। जिस कमरे में यह वारदात हुई, वह मृतक के साथियों द्वारा किराए पर लिया गया था। घटना के बाद से मृतक के साथी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar