education
गोण्डा- नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 व 11 में प्रवेश के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
गोण्डा- नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 में कक्षा 9 एवं 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST) -2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी की है। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा नौं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी तथा कक्षा ग्यारह में प्रवेश के लिए पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा एवं प्रवेश संबंधी अन्य शर्तों की जानकारी के लिए पोर्टल पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस (विवरणिका) का अध्ययन करने की सलाह दी गई है। नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। समिति द्वारा देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में योग्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। LEST के माध्यम से कक्षा नौं एवं ग्यारह की रिक्त सीटों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा कर दें।
Read full article on Do Took Media