crime
गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बावरिया बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल
गाजियाबाद, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और बावरिया गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कुख्यात बावरिया बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। धर्मेंद्र पर गाजियाबाद और मेरठ पुलिस की ओर से कुल एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना के बाद घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है।
Read full article on Aapkarajasthan