crime
गाजियाबाद में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! 126 ग्राम एल्प्राजोलम पाउडर के साथ महिला गिरफ्तार, नशे के नेटवर्क की तलाश तेज
गाजियाबाद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने एक महिला को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 126 ग्राम एल्प्राजोलम पाउडर बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक महिला नशीले पदार्थ की बिक्री के लिए सक्रिय है। सूचना के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने संदिग्ध स्थान पर चेकिंग ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन