Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

गाजियाबाद के मोदीनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी:मिलक केक से लेकर घेवर तक में भी शिकायत, DM ने दिए कार्रवाई के सख्त निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 2 views
गाजियाबाद के मोदीनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी:मिलक केक से लेकर घेवर तक में भी शिकायत, DM ने दिए कार्रवाई के सख्त निर्देश
गाजियाबाद में रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी से पहले गाजियाबाद में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार शाम विभाग की टीम ने मोदीनगर में कई मिठाई की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की। टीम ने छेना, मावा, मिल्क केक और खोया समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इससे बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। खाद्य विभाग की टीम ने मोदीनगर बस अड्डे के पास एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार के गोदाम पर छापा मारा। अधिकारियों ने गोदाम में रखे खाद्य पदार्थों की जांच की और छेना, मावा, मिल्क केक और खोया के सैंपल लिए। बताया गया कि इस प्रतिष्ठान के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। भोजपुर में 4 दिन पहले पकड़ा था मिलावटी पनीर-मावा इससे पहले करीब चार दिन पहले मोदीनगर के पास भोजपुर में भी खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। वहां से बड़ी मात्रा में संदिग्ध मिलावटी पनीर, मावा और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई थी। विभाग को शिकायतें मिली थीं कि इलाके में छेना, मावा, केक और घेवर में मिलावट कर इन्हें तैयार किया जा रहा है। इसके बाद विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मोदीनगर क्षेत्र से तैयार होने वाला मावा और पनीर गाजियाबाद शहर समेत आसपास के इलाकों में भी सप्लाई किया जाता है। ऐसे में त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश त्योहारों को देखते हुए डीएम गाजियाबाद रविंद्र कुमार मांदड़ ने खाद्य विभाग को मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच करने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने को कहा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan