Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गाजीपुर डीएम को महिलाओं ने कलाई पर बांधी राखी:पूनम बोली- 'DM को नहीं, अपने भाई को बांधी है' साड़ी-मिठाई और फूड पैकेट भी बांटे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 3 views
गाजीपुर डीएम को महिलाओं ने कलाई पर बांधी राखी:पूनम बोली- 'DM को नहीं, अपने भाई को बांधी है' साड़ी-मिठाई और फूड पैकेट भी बांटे
गाजीपुर में रक्षाबंधन पर्व से पहले बुधवार को राइफल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की कलाई पर राखी बांधी। महिला समूह सीएलएफ की अध्यक्ष पूनम ने डीएम को राखी बांधते हुए भावुक होकर कहा, “हमने डीएम को नहीं, बल्कि अपने भाई को राखी बांधी है।” पूनम ने कहा कि जिलाधिकारी महिलाओं को लगातार सहयोग देने के साथ रोजगार के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं। उनके सहयोग से महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना बढ़ी है। राखी बांधने के दौरान कार्यक्रम का माहौल भावुक हो गया। कार्यक्रम में पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं को सरकार की ओर से शुरू की गई रानी अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की जानकारी भी दी गई। 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। पात्र महिलाओं को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे, जिनके माध्यम से वे पूरे प्रदेश में मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी, फूड पैकेट और मिठाई भी वितरित की गई। डीएम ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। रक्षाबंधन को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था डीएम ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस तथा यूपी-112 की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने डीएम के प्रति अपने विश्वास और आत्मीयता का इजहार किया। पूनम का “डीएम को नहीं, अपने भाई को राखी बांधी है” कहना कार्यक्रम का सबसे भावुक और यादगार क्षण रहा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan