top
गूगल पर खोजा बैंक का कस्टमर केयर नंबर, खाते से निकल गए 4 लाख रुपये
फरीदाबाद, 17 सितंबर (वेब वार्ता)। बैंक एफडी में नॉमिनी जोड़ने के लिए गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोजना एक सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने खुद को बैंक का मैनेजर बताकर उनके मोबाइल पर फर्जी बैंकिंग एप की एपीके फाइल भेजी। एप डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक कर ठगों ने बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन के जरिए चार लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना एनआईटी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार्मवुड विलेज निवासी दर्शन कुमार वर्मा पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग से कार्यकारी अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पुलिस को ...
Read full article on Loktej