Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गोंडा विकास भवन में CDO का औचक निरीक्षण:6 कर्मचारी मिले गायब, डूडा के सभी कर्मचारी अनुपस्थित; एक दिन का वेतन कटेगा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 3 views
गोंडा विकास भवन में CDO का औचक निरीक्षण:6 कर्मचारी मिले गायब, डूडा के सभी कर्मचारी अनुपस्थित; एक दिन का वेतन कटेगा
गोंडा में गुरुवार सुबह 11 बजे डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) दयानंद प्रसाद ने विकास भवन के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इ स दौरान 6 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। परियोजना अधिकारी डूडा कार्यालय के सभी कर्मचारी भी गैरहाजिर पाए गए। CDO ने नाराजगी जताते हुए गुरुवार शाम 6 बजे सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। समय पर कार्यालय पहुंचने की हिदायत CDO ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने और कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई कार्यालयों में सफाई व्यवस्था खराब निरीक्षण के दौरान विकास भवन के कई कार्यालयों और शौचालयों में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिली। विकास भवन की गैलरी में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी नहीं थी। इस पर CDO ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। टूटी अलमारी हटाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के पास स्थित बरामदे में पुरानी और टूटी अलमारी रखी मिली। CDO ने संबंधित अधिकारियों को इसे हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को विकास भवन के सभी शौचालयों और पूरे परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने को कहा। बेकार सामान हटाकर परिसर व्यवस्थित करने के निर्देश CDO ने कहा कि बरामदों में रखी सभी पुरानी और अनुपयोगी अलमारियों को हटाकर निर्धारित स्थान पर रखा जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों के सामने साफ-सफाई, रोशनी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विकास भवन में आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को परिसर की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी कर कमियों में सुधार कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि कार्यालयों में अनुशासन, समय पर उपस्थिति और स्वच्छता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan