top
फतेहपुर में पासी कल्याण समिति चुनाव:वासुदेव पासी को अध्यक्ष और प्रदीप पासवान को महासचिव चुना गया
फतेहपुर में पासी कल्याण समिति के सथरियांव स्थित कार्यालय में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समिति का चुनाव पर्यवेक्षकों की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। पर्यवेक्षक शिव बहादुर, इच्छा राम और रवि प्रताप की देखरेख में हुए चुनाव में वासुदेव पासी को अध्यक्ष और प्रदीप पासवान को महासचिव चुना गया। वहीं रमेश चंद्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कैथल को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवराम को वरिष्ठ उपसचिव, अवधेश कुमार को कनिष्ठ उपसचिव और रामदीन कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। निर्वाचन के दौरान समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सुरेश चंद्र, राकेश कुमार, संदीप कुमार, सचिन कुमार, मुकेश कुमार हिंद, गोरेलाल, धीरेंद्र बहादुर, सोहनलाल, आनंद कुमार राजू, कैलाश और देशराज समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और समिति के माध्यम से समाजहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।
Read full article on Bhaskar