politics
फीस में छूट और दफ्तरों के चक्कर छुटकारा, EWS आरक्षण पर रविंद्र भाटी ने की बदलाव की मांग
शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने EWS आरक्षण नियमों में बड़े सुधारों की मांग उठाई है. राज्यों द्वारा जारी EWS प्रमाण-पत्रों को केंद्र सरकार की नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में भी मान्य करने की वकालत की. EWS सर्टिफिकेट की वैधता को 1 साल से बढ़ाकर 3 से 5 साल करने और पूरी प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग रखी. अभ्यर्थियों को उम्र सीमा व परीक्षा शुल्क में छूट देने और पंचायती राज चुनावों में EWS प्रतिनिधित्व तय करने की मांग की.
Read full article on News 18 Hindi