Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

फर्जी ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों की हड़ताल:अयोध्या मामले पर प्रदेशभर में गुस्सा, घाटमपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
फर्जी ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों की हड़ताल:अयोध्या मामले पर प्रदेशभर में गुस्सा, घाटमपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन
अयोध्या में एक लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश के लेखपालों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल की। इसी क्रम में शनिवार को घाटमपुर तहसील के लेखपालों ने भी कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा। लेखपाल संघ की मुख्य मांग है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO), एंटी करप्शन और विजिलेंस द्वारा लेखपालों के खिलाफ की जा रही कथित गलत, अनुचित और दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। संघ का तर्क है कि लेखपाल राजस्व विभाग के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी होते हैं, जो भूमि विवाद, पैमाइश और अतिक्रमण जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों का निष्पादन करते हैं। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि भूमि विवाद या नियम विरुद्ध कार्य करने से मना करने पर कई बार संबंधित व्यक्ति या दलाल निजी रंजिश के चलते लेखपालों को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास करते हैं। उनका यह भी कहना है कि कई मामलों में शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, शिकायत के उद्देश्य और लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की पर्याप्त जांच किए बिना ही ट्रैप कार्रवाई कर दी जाती है। संघ ने 20 अगस्त को अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पदाधिकारियों ने इस प्रकरण से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और प्री-ट्रैप प्रक्रिया की स्वतंत्र एजेंसी या एसआईटी से जांच कराने की अपील की है। इसी मांग को लेकर प्रदेश के 75 जनपदों और 351 तहसीलों में लेखपालों ने थाना दिवस का बहिष्कार किया और एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल व धरना-प्रदर्शन किया। घाटमपुर में भी लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण तहसील में राजस्व संबंधी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan