Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

फर्जी पंचायत लेटरहेड से अवैध लकड़ी परिवहन:बालोद में वन विभाग ने 3 ट्रैक्टर और माजदा जब्त किए, 4 ड्राइवर गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
फर्जी पंचायत लेटरहेड से अवैध लकड़ी परिवहन:बालोद में वन विभाग ने 3 ट्रैक्टर और माजदा जब्त किए, 4 ड्राइवर गिरफ्तार
बालोद जिले में अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने देर रात कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरे तीन ट्रैक्टर और एक माजदा वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान चारों वाहनों के ड्राइवरों को भी गिरफ्तार किया गया। वन विभाग के अनुसार, लकड़ी के परिवहन के लिए फर्जी पंचायत लेटरहेड का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। दो अलग-अलग मार्गों पर पकड़े वाहन दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र की टीम ने ठेमाबुजुर्ग-पचेड़ा मुख्य मार्ग पर लकड़ी से भरे माजदा वाहन को पकड़ा। वहीं पटेली-घोटिया मार्ग पर तीन ट्रैक्टरों को रोककर जांच की गई। सभी वाहनों में लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद वाहनों और लकड़ी को जब्त कर दल्लीराजहरा डिपो लाया गया। फर्जी लेटरहेड से परिवहन का आरोप वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान लकड़ी परिवहन के लिए पंचायत के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है। जब्त लकड़ी और वाहनों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मामले में ओमकार और शेखर के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि, उनकी भूमिका और दस्तावेजों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज वन विभाग ने चारों ड्राइवरों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त लकड़ी की मात्रा और कीमत का आकलन भी किया जा रहा है। कार्रवाई में दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष ठाकुर, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी युगल किशोर सोनबरसा समेत वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका रही। विभाग का कहना है कि अवैध कटाई और लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan