Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

फाफामऊ ब्रिज से युवक ने गंगा में लगाई छलांग:नाविकों ने बचाया: बैग पुल पर टांगकर खड़ा था, बाहर निकलने के बाद बोला- मानसिक स्थिति ठीक नहीं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
फाफामऊ ब्रिज से युवक ने गंगा में लगाई छलांग:नाविकों ने बचाया: बैग पुल पर टांगकर खड़ा था, बाहर निकलने के बाद बोला- मानसिक स्थिति ठीक नहीं
प्रयागराज के फाफामऊ में मंगलवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने अचानक फाफामऊ ब्रिज से गंगा में छलांग लगा दी। युवक पुल पर अपना बैग टांगकर खड़ा था। अचानक उसने गहरे पानी में छलांग लगा दी और डूबने लगा। घटना देख मौके पर मौजूद स्थानीय नाविक और जल पुलिस सक्रिय हो गए। नाविकों और तैराकों ने कुछ ही मिनट में युवक को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। युवक को पानी से बाहर निकालने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पूछताछ में युवक ने खुद को कुंडा का रहने वाला बताया। वह प्रयागराज में रहकर एक निजी कोचिंग में पढ़ाई करने की बात कह रहा है। युवक ने बाहर निकलने के बाद बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा था। बैग पुल पर टांगकर अचानक लगाई छलांग स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक कुछ देर से पुल पर खड़ा था। उसने अपना बैग पुल पर टांग दिया था। लोगों को जब तक कुछ समझ आता, युवक ने अचानक पुल से नीचे गंगा में छलांग लगा दी। पुल से सीधे गहरे पानी में गिरने के कारण वह डूबने लगा। नाविक और तैराकों ने चंद मिनट में बचाया युवक के गंगा में गिरते ही मौके पर मौजूद स्थानीय नाविक और तैराक उसकी तरफ दौड़ पड़े। नाविकों के मुताबिक युवक गहरे पानी में गिरा था और डूबने लगा था। इसके बाद नाविकों ने तेजी से प्रयास करते हुए उसे पानी से बाहर निकाल लिया। जल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार से संपर्क करने में जुटी पुलिस युवक की पहचान की जा रही है और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। वह सही तरीके से कुछ बता नहीं पा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan