Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

एटा में ढाबा संचालक का आरोप,पुलिस ने फर्जी गिरफ्तारी की:SSP से शिकायत, पुलिस बोली- आरोप बेबुनियाद, पहले भी दर्ज है FIR

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
एटा में ढाबा संचालक का आरोप,पुलिस ने फर्जी गिरफ्तारी की:SSP से शिकायत, पुलिस बोली- आरोप बेबुनियाद, पहले भी दर्ज है FIR
एटा जिले के रिजोर कस्बे में एक ढाबा संचालक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संचालक का कहना है कि रिजोर थाना पुलिस ने उसे अवैध वसूली न देने पर फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया और 22 पौआ शराब लगाकर झूठे मामले में फंसा दिया। उसने एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, रिजोर थाना पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं और वह व्यक्ति शराब के कारोबार में शामिल है। रिजोर कस्बे के रहने वाले प्रवीन कुमार पुत्र जुगेश कुमार ने SSP डॉक्टर इलामरन जी को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। प्रवीन ने अपनी शिकायत में घटना के दिन की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग होने का भी जिक्र किया है। ढाबा संचालक का आरोप है कि 15 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजकर 22 मिनट पर वह अपने भोजनालय पर बैठा था। तभी एक सरकारी जीप आकर रुकी, जिसमें दरोगा अमीर अहमद, कांस्टेबल अरुण, हिमांशु और चालक शिवकुमार सवार थे। पुलिसकर्मी उसे जीप में बैठाकर ले गए और दोपहर से शाम 6:30 बजे तक थाने में बिठाए रखा। इसके बाद, पुलिस ने एक थैले में 22 पौआ शराब रखकर उसे पकड़वाया और वीडियो बनाकर एक्साइज एक्ट के तहत FIR दर्ज कर दी। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मियों पर हजारों रुपये की मासिक वसूली मांगने और इनकार करने पर गाली-गलौज व धमकाने का भी आरोप लगाया है। दूसरी ओर, पुलिस के मुताबिक, अपराध रोकने के लिए दरोगा और पुलिसकर्मी अंबेडकर तिराहे पर खड़े थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पीछा किया और 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे बिजली घर के पास प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान आरोपी के पास से एक थैले में रखे 22 पौआ शराब पकड़ी गई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत प्रवीन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब इस मामले से जुड़ा एक सी सी टी वी वीडियो सामने आया है जिसमे 15 सितम्बर को पुलिस युवक को बाहर बुलाती है और गाड़ी में बैठाकर ले जाते नजर आ रही है।शिकायत कर्ता और पुलिस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। थाना प्रभारी रिजोर प्रदीप ने बुधवार शाम 5 बजे बताया कि अनुसार उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना पर चार चार मुकदमे दर्ज है पूर्व में भी शराब के मामले में एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है।थाना प्रभारी ने कहा कि उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही थी।इसको शराब सहित ही पकड़ा गया है रही बात सी सी टी वी कैमरे की रिकार्डिंग की तो पूछताछ के लिए बुलाया गया होगा।उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan