politics
एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश
एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश पोस्टर प्रतियोगिता में सामिया प्रथम, महक जायसवाल द्वितीय और सार्जेंट मानविका तृतीय रहीं मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई ने 23 सितंबर को ‘सेवा संकल्प’ के तहत नशा मुक्त भारत अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह और 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डॉ. लता कुमार के नेतृत्व में पोस्टर प्रतियोगिता और जागरूकता रैली आयोजित की गई। ‘नशा मुक्त भारत, हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट्स ने आकर्षक पोस्टर बनाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कैडेट सामिया ने प्रथम, महक जायसवाल ने द्वितीय और सार्जेंट मानविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक प्रो. अनुजा गर्ग रहीं। इसके बाद प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली माधवपुरम सेक्टर-4 से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। कैडेट्स ने ‘नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें’ और ‘नशा मुक्ति का अभियान, बने जन-जन की पहचान’ जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में 32 कैडेट्स ने सहभागिता की। प्राचार्य ने एनसीसी इकाई के प्रयासों की सराहना की।
Read full article on Newsprahari