crime
एएसआई ने महिला को आत्महत्या से बचाया:झालावाड़ के खंडिया तालाब में पारिवारिक तनाव के चलते देने गई थी जान
झालावाड़ शहर में पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या करने जा रही एक विवाहिता महिला की कोतवाली थाने के एएसआई राधेश्याम मालव की सतर्कता से जान बच गई। घटना झालरापाटन मार्ग स्थित खंडिया तालाब की है। गश्त के दौरान तालाब की पाल पर मौजूद एएसआई मालव ने महिला के हाव-भाव देखकर स्थिति को भांप लिया और तुरंत उसके पास पहुंचे। बातचीत कर जानी परेशानी एएसआई मालव ने महिला से बातचीत शुरू की और उसकी परेशानी जानने का प्रयास किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह मानसिक तनाव और घरेलू क्लेश से परेशान थी और इसी वजह से आत्महत्या करने के लिए तालाब पर आई थी। महिला पुलिसकर्मी को मौके पर बुलाया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एएसआई मालव ने महिला को समझाया और तुरंत 1090 वाहन में तैनात महिला एएसआई को मौके पर बुलाया। महिला पुलिसकर्मी के पहुंचने के बाद महिला को सुरक्षित किया गया। परिजनों को सौंपा पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद पुलिसकर्मी की तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
Read full article on Bhaskar