politics
"DUSU चुनाव में चला केवल पैसा", CJP प्रमुख Abhijeet Dipke का बड़ा दावा !
"DUSU चुनाव में चला केवल पैसा", CJP प्रमुख Abhijeet Dipke का बड़ा दावा ! कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके ने हाल ही में संपन्न दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत पर तंज कसते हुए धनबल के इस्तेमाल का गंभीर आरोप... pic.twitter.com/2ricJamv49 — Bansal News Official (@BansalNews_) September 21, 2026 कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके ने हाल ही में संपन्न दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत पर तंज कसते हुए धनबल के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगाया है। दीपके ने कहा कि आज की छात्र राजनीति में मुद्दों की जगह पैसे ने ले ली है और चुनाव प्रचार में लोग रोल्स रॉयस, ऑडी तथा बीएमडब्ल्यू जैसी करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों में आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के भगवाकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध करने वाले दलित व आदिवासी छात्रों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। दीपके ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए 'भीमनवार राजीनामा द्या' ऑनलाइन अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले और आदिवासी आश्रम शालाओं की बदहाली पर भी राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं।
Read full article on Bansal News