crime
दुर्ग में पुलिस की दबिश, दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार:सुबह 200 पुलिसकर्मियों ने बस्तियों में घर-घर रिकॉर्ड खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ
दुर्ग जिले में बुधवार सुबह पुलिस की अचानक दबिश से बस्तियों में हलचल मच गई। अपराधों पर नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की जांच और फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए दुर्ग, भिलाई नगर और छावनी अनुविभाग में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। करीब 200 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचे। यहां रहवासियों से पूछताछ की गई और संदिग्ध व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाले गए। जांच के दौरान खुर्सीपार की अटल आवास देवार बस्ती से दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। खुर्सीपार की देवार बस्ती से दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार अभियान के दौरान पुलिस ने अटल आवास देवार बस्ती, खुर्सीपार में दो स्थायी वारंटियों को पकड़ा। दोनों को गिरफ्तार कर वारंट की तामीली की गई। पुलिस ने यह कार्रवाई फरार वारंटियों की धरपकड़ और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से की। तीन अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में जांच चेकिंग अभियान के तहत रायपुर नाका स्थित उड़िया बस्ती, पदमनाभपुर में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग भारती मरकाम के नेतृत्व में जांच की गई। वहीं, अटल रेश्ने आवास, सुपेला में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निशांत पाठक ने अभियान की कमान संभाली। अटल आवास देवार बस्ती, खुर्सीपार में उप पुलिस अधीक्षक यातायात विशाल सोन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग की। मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तलाश अभियान के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों, अवैध हथियारों और संदिग्ध वस्तुओं की जांच पर फोकस किया। इसके साथ ही पूर्व अपराधियों की जानकारी जुटाई गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए रहवासियों से पूछताछ की गई। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एएनटीएफ, एसीसीयू और यातायात पुलिस भी रही शामिल इस विशेष अभियान में दुर्ग, भिलाई नगर और छावनी अनुविभाग के थाना-चौकी प्रभारी, एएनटीएफ, एसीसीयू, यातायात पुलिस और रक्षित केंद्र दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, अपराधों की रोकथाम, फरार वारंटियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं।
Read full article on Bhaskar