Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

Digvijaya Singh Hunger Strike: भोपाल में शिक्षक उम्मीदवारों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह, बोले- मांगें नहीं मानीं तो 24 घंटे करूंगा भूख हड़ताल

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 2 views
Digvijaya Singh Hunger Strike: भोपाल में शिक्षक उम्मीदवारों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह, बोले- मांगें नहीं मानीं तो 24 घंटे करूंगा भूख हड़ताल
Digvijaya Singh Hunger Strike: मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पहुंचे। उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों की पद बढ़ाने समेत दूसरी मांगों का समर्थन किया और सरकार को शिक्षक दिवस तक उनकी मांगों पर फैसला लेने का अल्टीमेटम दिया। दिग्विजय सिंह ने उम्मीदवारों से कहा कि उनकी लड़ाई में वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “आपकी लड़ाई हम लड़ेंगे।” साथ ही उन्होंने सरकार से शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने और पात्र अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग की। मांगें नहीं मानीं तो करेंगे भूख हड़ताल प्रदर्शनकारी शिक्षक उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर शिक्षक दिवस तक उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो वह 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, 'मैं 80 साल का नौजवान हूं।' दिग्विजय ने कहा कि उम्र भले ही 80 साल हो गई हो, लेकिन अभ्यर्थियों के अधिकार की लड़ाई लड़ने का जज्बा अभी भी कायम है। शिक्षक अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें शिक्षक अभ्यर्थी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने और खाली पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगें हैं- शिक्षक पदों की संख्या बढ़ाई जाए। खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाए। वर्ग-2 में पद बढ़ाए जाएं। वर्ग-3 में पद बढ़ाए जाएं। सभी पात्र अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में मौका दिया जाए। ये भी पढ़ें: Sawan Vrat Purnima Rashifal 2026: धनु को इंक्रीमेंट के योग, मकर के काम होंगे सफल, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल अभ्यर्थियों के समर्थन में दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं ने लंबे समय तक मेहनत की है और उन्हें रोजगार का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने साफ किया कि अगर शिक्षक दिवस तक मांगें नहीं मानी गईं तो वह खुद अभ्यर्थियों के साथ बैठकर 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। उनके इस ऐलान के बाद शिक्षक भर्ती को लेकर आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। ये भी पढ़ें: Sawan Vrat Purnima Rashifal 2026: धनु को इंक्रीमेंट के योग, मकर के काम होंगे सफल, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan