top
डीपीआरओ ने लिया गांव का जयजा:डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई करते मिले बच्च, बोले- प्रतियोगिता की तैयारी में राहत
संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे ने जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। विकास खण्ड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत बोझवा, बासूपुर एवं सगरा सुन्दरपुर और विकास खण्ड सदर की ग्राम पंचायत जहनईपुर, भुपियामऊ, सराय बहेलिया, ढेरहना एवं बढ़नी की डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सभी डिजिटल लाइब्रेरी संचालित पाई गईं। संबंधित लाइब्रेरी में बच्चों और नागरिकों द्वारा पठन-पाठन करते हुए पाए गए। उपस्थित लोगों ने बताया कि लाइब्रेरी में बच्चों को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए किताबों की उपलब्धता के साथ-साथ आम नागरिकों को धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने का अवसर मिला है, जिससे उनके अंदर प्रसन्नता दिखाई दी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों से आग्रह किया कि गांव के बेहतर विकास के लिए ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने में सहयोग करें, ताकि प्रदेश स्तर पर जनपद का सम्मान बढ़ सके।
Read full article on Bhaskar