politics
दौसा में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:निष्पक्ष-शांतिपूर्ण वोटिंग का मैसेज; SP बोले- गड़बड़ी की तो सख्त एक्शन लेंगे
दौसा के भांडारेज नगरपालिका क्षेत्र की सड़कों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। आगामी नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस मुस्तैद हो गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को एएसपी शंकर लाल मीणा के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया। एसपी पीयूष दीक्षित ने कहा- चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार आचार संहिता की पालना और निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। फ्लैग मार्च में संदेश फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों, मतदान केंद्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर आमजन को मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया। साथ ही आमजन से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की। पुलिस ने अपील की- चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चुनाव प्रक्रिया में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान डिप्टी कपिल गुप्ता, सदर थाना इंचार्ज युधिष्ठिर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar