Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

डिस्ट्रीब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, विवेक अग्रवाल फिर बने अध्यक्ष

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
डिस्ट्रीब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, विवेक अग्रवाल फिर बने अध्यक्ष
डिस्ट्रीब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, विवेक अग्रवाल फिर बने अध्यक्ष चुनाव में अनिल कुमार भोला महासचिव और अजय गर्ग कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया, करीब 150 सदस्यों ने लिया हिस्सा मेरठ। शनिवार को माजरा स्थित एक होटल में डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड संबंध (डिस्ट्रीब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन समिति रजिस्टर्ड) की चुनावी आम सभा आयोजित की गई। सभा में करीब 150 सदस्यों ने भाग लिया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आगामी दो वर्षों के लिए संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने सभी वितरक सदस्यों का स्वागत करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महामंत्री कमलजीत शर्मा ने वर्षभर में संस्था की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। उनके कार्यों की सदस्यों ने तालियों के साथ सराहना की। कोषाध्यक्ष अजय गर्ग ने संस्था की आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। युवाओं को व्यापार से जोड़ने पर जोर सभा में वितरक सदस्यों के साथ आए उनके बच्चों और व्यापार में सहयोग कर रहे छोटे भाइयों का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया। संस्था की ओर से कहा गया कि युवा पीढ़ी को व्यापार की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है, ताकि भविष्य में व्यापारिक हितों को सुरक्षित रखते हुए कारोबार को आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान युवाओं को अपने पारिवारिक कारोबार से जुड़कर उसे आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में विभिन्न व्यापारिक मुद्दों के साथ ऑनलाइन व्यापार से छोटे कारोबारियों पर पड़ रहे प्रभाव और उनके हितों को सुरक्षित रखने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। दो साल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन निर्धारित एजेंडे के अनुसार अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने अपने साथ पूरी कार्यकारिणी का इस्तीफा प्रस्तुत किया। इसके बाद राजेश सिंघल और कमलजीत शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में विवेक अग्रवाल को अध्यक्ष, अनिल कुमार भोला को महासचिव और अजय गर्ग को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। इसके साथ ही कमलजीत शर्मा को संरक्षक और राजकुमार रिकी को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया। दोनों चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। आम सभा में कार्यकारिणी में शामिल होने के इच्छुक सदस्यों ने भी अपने नाम दिए। संगठन में कुल 24 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की जानी है, जिसका विस्तार अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और संरक्षक मंडल के साथ विचार-विमर्श कर किया जाएगा। संगठन की एकता के साथ लक्ष्य पूरा करने का संकल्प आम सभा में संजीव अग्रवाल, विवेक सिंगल, सुधीर अग्रवाल, प्रवीण वाधवा, प्रगति मान, आशीष गुप्ता, सुरेश दुआ, अनिल अग्रवाल, शुभम गर्ग, मुकेश गुप्ता, अनुपम गर्ग, निकट अग्रवाल और क्षितिज अग्रवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखते हुए घोषित लक्ष्यों को पूरा करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने सभी सदस्यों का सभा में शामिल होने के लिए आभार जताया और सभी को सामूहिक भोज के लिए आमंत्रित किया।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan