Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

डिप्टी सीएम केशव मौर्य कल अलीगढ़ आएंगे:हनुमंत कथा में होंगे शामिल; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था पर पुलिस का फोकस

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
डिप्टी सीएम केशव मौर्य कल अलीगढ़ आएंगे:हनुमंत कथा में होंगे शामिल; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था पर पुलिस का फोकस
डीएवी इंटर कॉलेज, नौरंगाबाद के मैदान में चल रही श्री हनुमंत चरित्र कथा में गुरुवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल होंगे। श्री हनुमंत सेवा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व कोल विधायक अनिल पाराशर कर रहे हैं। दोनों मंत्रियों के सरकारी कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कथा का समापन 25 सितंबर को होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को करीब 2:15 बजे राजकीय वायुयान से अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह सांगवान सिटी स्थित एमएलसी ऋषिपाल सिंह के आवास जाएंगे। करीब 2:45 बजे सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जिले के विकास और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम शाम 3:55 बजे नौरंगाबाद की टीकाराम कॉलोनी स्थित भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के आवास पहुंचेंगे। वहां उनके पिता के देहांत पर शोक व्यक्त करने के बाद शाम 4:10 बजे डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित श्री हनुमंत चरित्र कथा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से लखनऊ रवाना होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री भी कथा में पहुंचेंगे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी गुरुवार को अलीगढ़ आएंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर 3 बजे डीएवी इंटर कॉलेज, नौरंगाबाद में आयोजित श्री हनुमंत चरित्र कथा में शामिल होने का है। इससे कार्यक्रम में भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के पहुंचने की संभावना है। डिप्टी सीएम के कई पड़ाव, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कसी डिप्टी सीएम के शहर में कई स्थानों पर प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। एयरपोर्ट से लेकर सांगवान सिटी, सर्किट हाउस, टीकाराम कॉलोनी और डीएवी इंटर कॉलेज तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती और रूट व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि श्री हनुमंत सेवा समिति की ओर से आयोजित कथा का समापन 25 सितंबर को होगा। आयोजन में अन्य जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट लोगों के भी पहुंचने की संभावना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan