Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

डॉक्टर ने अंगवस्त्र हटाया तो पहनाने लगे नीतीश कुमार:कहा- हटाइए मत, इसको रखिए; शहीद हजरत शाह जलाल दरगाह में भी की चादरपोशी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 4 views
डॉक्टर ने अंगवस्त्र हटाया तो पहनाने लगे नीतीश कुमार:कहा- हटाइए मत, इसको रखिए; शहीद हजरत शाह जलाल दरगाह में भी की चादरपोशी
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने सोमवार को मेडिवर्सल अस्पताल में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम का उद्घाटन किया। इस दौरान मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। डॉक्टर निशिकांत नीतीश कुमार को अंगवस्त्र पहना रहे थे, लेकिन उन्होंने उल्टा डॉक्टर के ही गले में अंगवस्त्र डाल दिया। सम्मान मिलने के बाद डॉक्टर अंगवस्त्र हटाने लगे तो नीतीश कुमार ने उन्हें टोक दिया। नीतीश कुमार ने डॉक्टर से कहा, “अरे, क्यों हटा रहे हो... हटाइए मत इसको, रखिए।” इसके बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगे। दो तस्वीरें देखिए... नीतीश कुमार को पहनाया गया हरा साफा इससे पहले नीतीश कुमार दरगाह पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें हरे रंग का साफा पहनाया गया। नीतीश कुमार ने दरगाह पर चादरपोशी की और उर्स में शामिल हुए। उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी और जमा खान भी मौजूद रहे। निशांत ने भी की चादरपोशी 131वें उर्स के मौके पर शहीद हजरत शाह जलाल की दरगाह पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी चादरपोशी की। चादरपोशी के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि वह दरगाह पर चादर चढ़ाने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी ने जिस तरह सभी धर्मों को साथ लेकर चलने का काम किया है, उसी तरह वह भी सभी धर्मों को साथ लेकर चलेंगे। निशांत कुमार ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना और लोगों को साथ लेकर चलना जरूरी है। उन्होंने दरगाह पर चादरपोशी कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ भी मांगी। आरक्षण के सवाल पर बोले- ‘ठीक है, चलिए’ दरगाह से निकलने के दौरान निशांत कुमार से आरक्षण को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कोई विस्तृत जवाब नहीं दिया। आरक्षण के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “ठीक है, चलिए।” इसके बाद वह आगे बढ़ गए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan