Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

डॉक्टर की मौत के बाद एम्स के रेजिडेंट की हड़ताल:कैंडल मार्च निकाला; बोले- एडमिनिस्ट्रेशन इस मामले में माफी मांगे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
डॉक्टर की मौत के बाद एम्स के रेजिडेंट की हड़ताल:कैंडल मार्च निकाला; बोले- एडमिनिस्ट्रेशन इस मामले में माफी मांगे
जोधपुर एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर राजनरेश यादव की मौत के बाद एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए। मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर ओपीडी के बाहर धरना शुरू किया। इस हादसे के बाद बुधवार को सभी रेजिडेंट ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान करते हुए कार्य बहिष्कार किया। वहीं कुछ देर में एम्स परिसर में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बताया कि- इस मामले को लेकर एडमिनिस्ट्रेशन माफी मांगे। इसके साथ ही अन्य मांग जब तक पूरी नहीं हो जाती उनका ये प्रोटेस्ट जारी रहेगा। ये था मामला गौरतलब है कि मंगलवार को जोधपुर एम्स में ड्यूटी करने पहुंचे रेजीडेंट की रेस्ट रूम के बाथरूम में अचेत मिलने के बाद मौत हो गई थी। वह एनस्थीसिया विभाग में ड्यूटी के लिए आया था। शुरुआती जानकारी में इंजेक्शन के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है, हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही साफ होगी। घटना मंगलवार करीब दोपहर 1 बजे की है। मृतक की पहचान राजनरेश यादव (29) पुत्र नरेश कुमार बड़ा जोड़ के पास अलवर के तौर पर हुई। पुलिस ने एम्स की मॉर्च्युरी में शव रखवाया और परिजनों को सूचना दे दी गई। मृतक राज नरेश का बड़ा भाई दिल्ली एम्स में डॉक्टर है, जबकि पिता गांव में ही रहते हैं। मृतक ने एम्स से MBBS किया था, इसके बाद यहीं से PG कर रहा था। दरअसल, ड्यूटी के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला तो डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस को मौके पर बाथरूम में इंजेक्शन भी मिला है। संभवतः उसने खुद के सिरिंज लगाकर सुसाइड कर लिया। एनस्थीसिया विभाग में ड्यूटी कर रहा था रेजीडेंट बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि एम्स में एनस्थीसिया विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर राजनरेश ड्यूटी कर रहा था। सुबह 8/9 बजे के करीब एनेस्थीसिया में ड्यूटी करने आया। आज(मंगलवार) उसकी OT में ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान दोपहर करीब 1 बजे के आसपास बीच में रेस्ट रूम में गया था। इसके बाद काफी देर तक नहीं आने पर OT इंचार्ज ने पता करवाया तो उसका पता नहीं चला। साथियों ने रेस्ट रूम के बाथरूम को देखा तो बाथरूम अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी कोई आवाज नहीं आ रही थी। संदेह होने पर बाथरूम का गेट तोड़ा गया। गेट तोड़ा तो वो अचेत अवस्था में मिला। जिसे तुरंत OT में लेकर प्राथमिक उपचार देने के प्रयास किए गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इधर पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मोबाइल लिया कब्जे में सूचना मिलने के बाद बासनी थानाधिकारी नितिन दवे टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस ने आसपास के जगह से सबूत जुटाए। वहीं मौके पर घटनास्थल वाले कमरे को सीज किया गया। वहीं पुलिस ने मौके से उसके मोबाइल को कब्जे में लिया। जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवाया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan