crime
डूंगरपुर में अवैध बजरी-पत्थर परिवहन पर कार्रवाई:पुलिस ने ओवरलोड ट्रेलर और बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की
डूंगरपुर जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत ओबरी थाना पुलिस ने ओवरलोड बजरी से भरे एक ट्रेलर को जब्त किया, जबकि कुआं थाना पुलिस ने बिना नंबर की पत्थरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। ओबरी थानाधिकारी रमेश कुमार कटारा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घाटा गांव की ओर से एक ट्रेलर में ओवरलोड बजरी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ट्रेलर को रोका और जांच की, जिसमें बजरी ओवरलोड पाई गई। इसी तरह कुआं थाना पुलिस ने धनगांव-मिठी लिमडी रोड पर पत्थरों से भरी एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को आते देखा। पुलिस ने ड्राइवर लालशंकर निवासी धनगांव से पत्थर परिवहन से संबंधित रॉयल्टी और वैध दस्तावेज मांगे। ड्राइवर के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। दोनों मामलों में पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग, डूंगरपुर को सूचित कर दिया गया है।
Read full article on Bhaskar