Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

डीडवाना में शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ मंथन:सम्मेलन में टीचर्स ने सामाजिक समरसता पर दिया जोर, नशामुक्ति की शपथ भी ली

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
डीडवाना में शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ मंथन:सम्मेलन में टीचर्स ने सामाजिक समरसता पर दिया जोर, नशामुक्ति की शपथ भी ली
डीडवाना में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) स्कूल शिक्षा जिला डीडवाना का 2 दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हुआ। यह सम्मेलन मालियन सूर्य मंदिर स्थित माली समाज पंचायत भवन में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और प्रारंभिक अजीत सिंह देथा और रुपाराम पिंडार मुख्य अतिथि थे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। शिक्षक समाज का दर्पण कार्यक्रम जिला पालक कार्यकर्ता और संभाग संयुक्त मंत्री महिला मंजू चौहान के पर्यवेक्षण में हुआ। प्रदेश विमर्श कार्यशाला सदस्य कैलाश सोलंकी और पूर्णकालिक कार्यकर्ता राजेंद्र दाधीच भी इसमें मौजूद थे। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार स्वामी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि जिला मंत्री करण सिंह भावला ने जिले की रिपोर्ट पेश की। मुख्य अतिथि अजीत सिंह देथा ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी खास भूमिका है। कैलाश सोलंकी और राजेंद्र दाधीच ने संगठन की नीतियों और गतिविधियों की जानकारी दी। खुले सत्र में जिले के अलग-अलग खंडों के अध्यक्ष, मंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए। सम्मेलन के पहले दिन डीडवाना, लाडनूं, मौलासर, कुचामन, नावां, परबतसर और मकराना खंडों से सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा ने शिक्षकों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan