politics
CM से मिले डॉ.मिश्र:पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष की पुस्तक का विमोचन
हरदोई के भाजपा नेता एवं सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदर्श दीपक मिश्र ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी स्वलिखित पुस्तक ‘आत्मनिर्भर विकसित भारत में युवा नेतृत्व’ मुख्यमंत्री को भेंट की। डॉ. मिश्र ने अक्टूबर में ग्रामोदय पी.जी. कॉलेज, डिघिया खेरिया (हरदोई) में प्रस्तावित युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भी दिया। पुस्तक का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को लेखन और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने डॉ. आदर्श दीपक मिश्र की लेखन क्षमता की सराहना करते हुए पुस्तक को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। भेंट के दौरान सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
Read full article on Bhaskar