politics
छत्तीसगढ़ में सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर पर मानहानि का केस:तिरंगा विवाद पर कोर्ट पहुंचे अजय चंद्राकर, बोले-जिनके पास संस्कार-विचार नहीं होते,वे ऐसी हरकतें करते हैं
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तिरंगा झंडा विवाद बढ़ गया है। मंगलवार को कुरुद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर जिला न्यायालय पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा राठौर के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। विधायक अजय चंद्राकर ने इसे फर्जी नैरेटिव बनाने की कोशिश बताया और निंदनीय कहा। उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। सभी कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस के इस झूठे नैरेटिव से लड़ेंगे। जिनके पास मुद्दा, संस्कार और विचार नहीं होते, वे ऐसी हरकतें करते हैं। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें अजय चंद्राकर को भाजपा का झंडा फहराते हुए दिखाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे झूठा बताया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धमतरी सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 तथाकथित पत्रकार भाइयों को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने पुराने वीडियो को एडिट किया था, जो भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का था। वहीं, मंगलवार को विधायक अजय चंद्राकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा राठौर के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कराने जिला न्यायालय पहुंचे। अजय चंद्राकर बोले- स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था अजय चंद्राकर ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य शासन ने उन्हें धमतरी के लिए अतिथि बनाया था। उस दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। कुछ दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का एक अभ्यास वर्ग हुआ था। इसमें भाजपा का झंडा भी फहराया गया था। भाजपा के झंडे वाले वीडियो को चलाने का आरोप उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और इन्फ्लुएंसर नेहा राठौर ने भाजपा के झंडे वाले वीडियो को पूरे देश में चलाया। सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस के मेन सोशल मीडिया पेज पर वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि भाजपा के लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज की जगह भाजपा का झंडा फहराया है। विधायक बोले- फर्जी नैरेटिव बनाने की कोशिश की विधायक ने इसे फर्जी नैरेटिव बनाने की कोशिश बताया और निंदनीय कहा। उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। सभी कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस के इस झूठे नैरेटिव से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिनके पास मुद्दा, संस्कार और विचार नहीं होते, वे ऐसी हरकतें करते हैं। वकील बोले- वीडियो को AI से बदला गया एडवोकेट विशाल शुक्ला ने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत और नेहा राठौर ने विधायक अजय चंद्राकर के बारे में अपमानजनक बातें कहीं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि भाजपा का शैक्षणिक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में 13 मार्च को हुए ध्वजारोहण के वीडियो को एआई की मदद से बदलकर 15 अगस्त का बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। मानहानि का आपराधिक केस दायर एडवोकेट विशाल शुक्ला ने कहा कि इसी मानहानि के मामले में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर न्यायालय पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि क्रिमिनल केस के लिए केस पेश किया गया है। इसमें राशि नहीं, बल्कि सजा के लिए न्यायालय में केस पेश किया गया है। .................. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए... अजय चंद्राकर का वीडियो-वायरल करने वाले 2 तथाकथित पत्रकार अरेस्ट: धमतरी पुलिस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ से पकड़ा; पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस का बताकर किया था शेयर छत्तीसगढ़ के धमतरी में कुरूद विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार को दो तथाकथित पत्रकार भाइयों को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar