politics
‘छात्रों की गूंज’ के समर्थन में कांग्रेस की वाहन रैली:19 सितंबर को इंदौर पहुंचने की अपील, युवा और छात्र भी हुए शामिल
खरगोन के कसरावद में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के समर्थन में वाहन रैली निकाली। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा और छात्र शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा भी लहराया। रैली से पहले ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। इसमें शिक्षा, रोजगार, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। रोजगार और छात्रों के मुद्दों पर चर्चा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम यादव ने कहा कि छात्रों के हक और भविष्य से जुड़े सवालों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। वरिष्ठ नेता अनिल यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए खाली पदों पर सही भर्ती प्रक्रिया जरूरी है। कांग्रेस नेता राजेंद्रसिंह यादव ने बताया कि राहुल गांधी के बुलावे पर 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होगा। इसमें छात्रों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर छात्र-छात्राओं से बातचीत कर रहे हैं। साथ ही उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है। कई कांग्रेस नेता रैली में शामिल नेताओं ने बताया कि रैली पूर्व मंत्री और विधायक सचिन यादव के कहने पर निकाली गई थी। उन्होंने युवाओं और छात्रों से 19 सितंबर को इंदौर पहुंचने की अपील की। रैली में कैलाशसिंह दरबार, पप्पू सोनी, इंदरसिंह राठौर, डॉ. शिरिष जायसवाल, राजेश बागदरे, अजयसिंह मंडलोई और देवेन्द्र पटेल सहित कई कांग्रेस नेता शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar