crime
छात्रा की फोटो खींचने के विवाद में हिंसक झड़प:सीतापुर में छात्रा के परिवार पर हमला,परिवार के दो घायल; केस दर्ज किया
सीतापुर में नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के लकड़ियामाऊ गांव में छात्रा की फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मारपीट में बदल गया। आरोप है कि 15 अगस्त को हुई कहासुनी की खुन्नस में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। इनमें एक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। फोटो खींचने को लेकर हुई थी कहासुनी गांव निवासी सुनील ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 अगस्त को उनकी बेटी रागिनी की फोटो खींचने को लेकर राहुल और सौरभ से कहासुनी हो गई थी। दोनों सुशील के बेटे बताए गए हैं। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर शनिवार को सुशील अपने तीन बेटों अनुज, राहुल और सौरभ के साथ सुनील के घर पहुंच गया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला सुनील का आरोप है कि घर पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर परिवार के राकेश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। हमले में राकेश के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अंकुर की उंगली में चोट लगी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान छात्रा के चाचा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद युवक ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने किया बीच-बचाव मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। एक घायल जिला अस्पताल रेफर घायल राकेश को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे घायल का भी उपचार कराया गया। थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar