Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

छह कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर के बाद सहमे व्यापारी, 21 सितंबर की सुनवाई पर टिकी नजर

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
छह कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर के बाद सहमे व्यापारी, 21 सितंबर की सुनवाई पर टिकी नजर शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण के बाद कारोबारियों में चिंता; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तय होगी आगे की रणनीति, महिलाओं का धरना जारी मेरठ। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में छह कॉम्प्लेक्स ध्वस्त किए जाने के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के बाद व्यापारी अब 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर नजर लगाए हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि सुनवाई के आदेश के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। जागृति विहार में भी दुकानों में बदलाव ध्वस्तीकरण की आशंका के बीच जागृति विहार में भी कुछ व्यापारियों ने घरों में संचालित दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया है। सेक्टर-9 में कुछ दुकानदारों ने दुकानों के शटर हटाकर खिड़की और दरवाजे लगाने का काम शुरू किया। व्यापारियों के इस कदम को संभावित कार्रवाई की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है। महिलाओं का धरना जारी उधर, कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना शनिवार को भी जारी रहा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों ने बैठकों में 21 सितंबर तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद छह कॉम्प्लेक्स पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी गई। 44 संपत्तियों पर कार्रवाई के आदेश शास्त्रीनगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। आवास एवं विकास परिषद ने आवासीय भवनों में संचालित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल, मिठाई की दुकान, ज्वैलरी शोरूम, डेयरी और सैलून समेत अन्य प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर सील किया था। बताया गया है कि 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी 44 संपत्तियों को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद परिषद ने सर्वे कराकर संपत्ति स्वामियों को नोटिस जारी किए और 15 दिन के भीतर ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए। बुधवार को इसी क्रम में छह कॉम्प्लेक्स पर कार्रवाई की गई।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan