crime
CG-ओडिशा बॉर्डर पर पकड़ाया गांजा:बस्तर के रास्ते UP लेकर जा रहा था युवक, सीमा पार करते ही पुलिस ने दबोचा
बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से 3 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बस्तर के रास्ते गांजा की खेप UP लेकर जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने डेढ़ लाख के गांजा के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैग में गांजा लेकर धनपुंजी आरटीओ नाका के पास बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर नगरनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजत (23) निवासी लालपुर, थाना बिल्हौर, जिला कानपुर नगर, उत्तरप्रदेश बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर एक पैकेट में 3 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा, एक मोबाइल और 500 रुपए नगद जब्त किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नगरनार में अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
Read full article on Bhaskar